हरेला पर्व पर जनपद पुलिस द्वारा पुलिस लाइन परिसर व समस्त थाना परिसरों में लगाए गए फलदार व औषधीय पौधे अजय गणपति पुलिस अधीक्षकचम्पावत द्वारा लगाया गया क्रेप मर्टल का पौधा |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी” जी के संकल्प” एक पौधा मां के नाम को बढ़ावा देते हुए पुलिस लाइन परिसर मे क्रेप मर्टल पौंध का रोपड़ कर हरेला पर्व को पुलिस परिवार के साथ धूमधाम से मनाया गया व उपस्थित समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने द्वारा लगाए गए पौधे की रक्षा करने हेतु भी प्रेरित किया गया | “प्रकृति से सामंजस्य बैठाने हेतु यह एक बेहतरीन त्यौहार है, उत्तराखंड वैसे भी प्राकृतिक रूप से वन संपदा का एक खजाना है जिसको और बेहतर किए जाने हेतु सभी को कम से कम एक पौधा लगाकर अपना योगदान देना चाहिए | हरेला के इस पावन पर्व पर जनपद पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा क्रेप मर्टल का पौधा, शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधिक्षक चम्पावत द्वारा देवदार का पौधा पुलिस उपाधिक्षक टनकपुर द्वारा अमरुद् का पौंधा लगाया गया । समस्त थाना / शाखा प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने छेत्र अंतर्गत आम, अमरूद, जामुन, नीम, अमलतास, नींबू, आंवला, कनेर देवदार, माल्टा संतरे, तेजपत्ता आदि फलदार, छायादार एवम् औषधीय पौधे लगाए गए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा समस्त अधि०/कर्म० को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने एवं “एक पौधा मां के नाम” लगाने हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही सभी जवानों को उनके द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख करने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *