त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2024-25 के दृष्टिगत थाना पंचेश्वर पुलिस ने ग्राम तल्ला खतेड़ा में लगभग 10 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को किया नष्ट ।

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद

चम्पावत द्वारा नशा मुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना पंचेश्वर द्वारा ग्राम तल्ला खतेड़ा में लगभग 10 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट करते किया गया । थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अवैध भाँग खेती किए जाने वाले स्थानों के चिन्हिकरण व अवैध भांग की खेती के विनष्टीकरण की कार्रवाई निरंतर प्रचलित है । उक्त कार्यवाही में उपस्थित राजस्व विभाग की टीम से खेत संख्या के आधार पर भूमि स्वामी के चिन्हिकरण की कार्यवाही प्रचलित है भूस्वामी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।। मीडिया सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *