चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता मै अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे ग्राम ग़हतोड़ा को जाने वाली सड़क, खेतीखान, थाना लोहाघाट क्षेत्र से अभियुक्त कमल किशोर पुत्र हरीश चंद्र गहतोड़ी निवासी ग्राम ग़हतोड़ा पोस्ट धूनाघाट, थाना लोहाघाट जिला चंपावत उम्र 33 वर्ष को 60 टेट्रा पैक देशी मशालेदार शराब माल्टामार्का के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता के क्रम में लोहाघाट पुलिस टीम ने 60 टेट्रा पैक देशी मशालेदार शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply