जनपद चम्पावत पुलिस टीम द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम के साथ संयुक्त जन जागरूकता हेतु पैदल रैली का किया गया आयोजन |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा नशे के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान तथा सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु जनजागरूकता अभियान संचालित किए जाने के लिये जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम, यातायात पुलिस चम्पावत, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत द्वारा संयुक्त जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, उक्त रैली खटकना पुल चम्पावत से रोडवेज स्टेशन तक पैदल मार्च कर निकाली गई रैली में बच्ची सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत हयात सिंह प्रभारी यातायात द्वारा स्वयं प्रतिभाग कर सम्मानित जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल, समाजसेवियों, टैक्सी यूनियन के सदस्यों एवं युवाओं के साथ नशा मुक्त भारत अभियान, ड्रग्स फ्री देवभूमी अभियान को सफल बनाने हेतु अपना योगदान देनें तथा गांव-गांव तक जागरुता फैलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने, दुपहिया वाहनों में हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने नाबालिकों को वाहन न चलाने, नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देने आम जनमानस को उसके विधिक अधिकारों की जानकारी रखने हेतु जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *