नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता के क्रम में थाना टनकपुर में 48 टेट्रा पैक देशी मशालेदार शराब माल्टा मार्का के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय टनकपुर के  पर्यवेक्षण  में जनपद चंपावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता मे अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । उक्त के  क्रम मे कोतवाली टनकपुर, पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त प्रकाश राम पुत्र शिव राज राम निवासी वार्ड नंबर 5, नई बस्ती थाना टनकपुर जनपद चंपावत उम्र 41 वर्ष को लामा मोड़ पूर्णागिरी मार्ग चौकी ठुलीगाड़ से 48 टेट्रा पैक देशी मशालेदार शराब माल्टामार्का के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में सुसंगत धाराओं में  अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *