चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में प्रचलित आदर्श आचार संहिता मे अवैध मादक पदार्थों की अधिक से अधिक जब्ती किए जाने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । उक्त के क्रम मे थाना बनबसा के द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त रचित मौर्य पुत्र रणजीत मौर्य निवासी वार्ड नंबर पाँच बनबसा जिला चंपावत उम्र 19 वर्ष को सानिया नाला गडीगोढ बनबसा से कर्णाली सोफ़िया विदेशी शराब के 30 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है |
नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता के क्रम में बनबसा पुलिस टीम की नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही ।
















Leave a Reply