थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा दूरस्थ गांव नोलियागांव में जाकर जनता के लोगों के साथ मीटिंग कर लोगो को किया जागरूक एवं 10 नाली जमीन से काटी गई अवैध भांग की खेती |

चम्पावत | आगामी त्रिस्तरी पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को आवश्यक निर्देश दिए गए थे । उक्त के क्रम में  थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट और उनकी टीम द्वारा दूरस्थ गांव नोलियां गांव में लगभग 6 किलोमीटर पैदल चलकर गांव के लोगों के साथ मीटिंग की गई, गांव के लोगों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध के संदर्भ में जागरूक किया गया इस दौरान नोलिया गांव के चार लोगों को सीएलजी सदस्य बनाया गया ग्रामीणों द्वारा नोलिया गांव में ग्राम प्रहरी के रूप में गंगा सिंह नोलियां को प्रहरी बनाए जाने की सहमति दी गयी । इसी दौरान गांव मे 10 नाली जमीन में अवैध भांग की खेती की जा रही थी, थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस टीम के साथ उक्त भांग की खेती को नष्ट करते हुए ध्यान सिंह पुत्र नैन सिंह नोलिया के विरुद्ध धारा 126 / 135 BNSS के तहत उप जिला मजिस्ट्रेट पाटी को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *