पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया पुलिस लाईन चम्पावत का त्रैमासिक निरीक्षण, दिये गये दिशा निर्देश |

चम्पावत | क्षेत्राधिकारी  शिवराज सिंह राणा द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत के प्रागणं में फिट उत्तराखण्ड अभियान के तहत उपस्थित समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों को योगा एवं प्राणायाम कराया गया। तत्पश्चात पुलिस लाईन चम्पावत का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा कर्मचारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम क्वाटर गार्द, कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, स्टोर, सस्त्रों, आवास परिसर एवं लाईन में स्थित एमटी शाखा का, आदि का निरीक्षण किया गया । पुलिस लाईन चम्पावत पर नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को  निर्देशित किया गया कि *पुलिस लाईन परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये, ड्यूटी के दौरान अच्छी वर्दी धारण करें, व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत समस्त अधिकारी/कर्मचारी आदेश– निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे तथा अनुशासित रह कर सतर्कतापूर्वक अपनी ड्यूटी करेंगे। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही/अनुशासनहिनता पाए जाने पर संबंधित के विरुध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *