चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत व क्षेत्राधिकार चंपावत द्वारा अपराध गोष्ठी के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिस क्रम में थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में रीठा साहिब पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेंद्र सिंह रावत पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम पदमपुर थाना खनस्यू जिला नैनीताल को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ में अभियुक्त राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वह नानकमत्ता ध्यानपूर के मलकीत उर्फ बिट्टू से दो सौ रुपये प्रति लीटर के हिसाब से कच्ची शराब खरीदता हैं और रीठा क्षेत्र में सड़कों पर काम कर रहे नेपाली मजदूरों को उक्त कच्ची शराब 350 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेचता है अभियुक्त राजेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध थाना रीठा साहिब में FIR संख्या 23/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।पुलिस के इस अभियान की स्थानीय व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की गई है ।
नशा मुक्ति अभियान के तहत रीठा पुलिस की कार्यवाही 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |
















Leave a Reply