चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2024-25 के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक करने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ANTF(Anti Narcotic task force) जनपद चम्पावत व पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा लोहाघाट- पंचेश्वर रोड में की जा रही संयुक्त चेकिंग में अभियुक्त – शिवा डागोरा पुत्र चेतवीर डगौरा निवासी – ग्राम- वेलारी कंचनपुर नेपाल हाल निवासी शीतला माता मंदिर के निकट, लोहाघाट, जनपद- चंपावत आयु 32 वर्ष लगभग को कुल 03 पेटी(144 टेट्रा पैक ) अवैध देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्क के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पंचेश्वर में मुकदमा FIR no 07/2025 अंतर्गत धारा 60(1)(क) संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है ।
त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2024-25 के दृष्टिगत ANTF व पंचेश्वर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,144 टेट्रा पाउच माल्टा मार्क देसी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार |
















Leave a Reply