785.50 ग्राम अवैध चरस के साथ एस0ओ0जी0 व ए0एन0टी0एफ0 टीम नें किया एक तस्कर गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों के तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु  सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट  क्षेत्रान्तर्गत एस0ओ0जी0 एंव ए0एन0टी0एफ0 टीम द्वारा दौराने चैकिंग चम्पावत लोहाघाट मार्ग पर बलाई मोड़ पर स्थित फल व सब्जी के फड़ से अभियुक्त फतेह सिंह बोहरा पुत्र स्व0 दिलीप सिंह बोहरा निवासी खूना बलाई  थाना लोहाघाट  जनपद चम्पावत उम्र 49 वर्ष को गिरफ्तार किया गया उपरोक्त के कब्जे से  काले रंग की पौलोथिन की पन्नी के अन्दर सें 785.50 ग्राम अवैध चरस  बरामद हुई | उक्त सम्बन्ध में थाना लोहाघाट  में अन्तर्गत धारा 08/20एन0डी0पी0एस0 एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त नें पुछताछ में बताया कि वह यह चरस गांव मे अपने घर में तैयार कर फल व सब्जी के फड़ की आड़ में आने जाने वाले ड्राइवर व व्यक्ति को बेचता हुँ |
 बरामदगी
1- 785.50  ग्राम अवैध चरस
2-1500 रूपये नगद
3- एक मोबाइल फोन वीवो कम्पनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *