त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2024-25 के दृष्टिगत सशस्त्र सीमा बल के साथ की गई समन्वय बैठक, भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर की गई संयुक्त कॉम्बिग |

चंपावत | त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2024-25 के दृष्टिगत कोतवाली पंचेश्वर” द्वारा भारत- नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पंचेश्वर में स्थित, “सशस्त्र सीमा बल 05 वीं वाहिनी” के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया व त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन के दृष्टिगत लाभप्रद सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया । इसके अतिरिक्त त्रि स्तरीय पंचायती निर्वाचन के दृष्टिगत , “सशस्त्र सीमा बल – BOP धर्माघाट मंडलक” के साथ ,”भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमावर्ती ग्राम सभा ,”बगोटी” क्षेत्र में आतंरिक सुरक्षा के दृष्टिगत आसामाजिक व आवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखे जाने, आसामाजिक व आवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने, बाहरी जनपदों व राज्यों से आये /अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन हेतु संयुक्त सघन गश्त/कॉम्बिग व चेकिंग अभियान संचालित किया गया संयुक्त चेकिंग के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षा, क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएव ग्रामसभा क्षेत्र में निवासरत अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन भी किया गया | त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन की दृष्टिगत क्षेत्र में कुशलता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *