पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर व उप जिलाधिकारी टनकपुर द्वारा आगामी मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु की गयी व्यापार मंडल, मस्जिद कमेटी अध्यक्ष, गुरूद्वारा कमेटी अध्यक्ष,नगर पालिका, बिजली विभाग,व सभी सभासदों के साथ संयुक्त गोष्ठी |

चम्पावत ।अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार वंदना वर्मा,पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर व आकाश जोशी उप जिलाधिकारी टनकपुर द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक टनकपुर शकील अहमद उप निरीक्षक अभिसूचना इकाई टनकपुर, सभी सभासदों,व्यापार मंडल, गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष, मस्जिद कमेटी अध्यक्ष, नगर पालिका, बिजली विभाग, ईओ,आदि के साथ संयुक्त गोष्ठी की गयी । गोष्ठी के माध्यम से द्वारा मोहर्रम के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने,पर्व के दौरान निर्धारित रूट से ही ताजिया निकालने, व संवेदनशील स्थानों मे पर्याप्त पुलिस बल लगाए जाने, सोशल मीडिया में सतर्क दृष्टि रखे जाने, भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही किए जाने, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *