पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाना लोहाघाट/ पाटी एवं चौकी बाराकोट क्षेत्रो के ब्लॉको के स्ट्रॉंग रूम व मतगणना स्थल ,गार्ड रूम आदि का निरीक्षण किया गया |

चम्पावत | शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र ब्लॉक लोहाघाट/पाटी/बाराकोट के स्ट्रॉंग रूम एवं मतगणना स्थल, गॉर्ड रूम आदि का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराए जाने द्वारा थाना प्रभारियों से विचार विमर्श कर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व चुनाव में लगी गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था , चुनाव में आए फोर्स की रहने,खाने,बिजली,पानी की व्यवस्था को देखा गया तथा फ़ोर्स को ब्रीफ कर ड्यूटी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *