चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेश के अनुपालन में त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2024-25″ के दृष्टिगत हेमन्त कठैत प्रभारी कोतवाली पंचेश्वर द्वारा कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण किया गया । उक्त स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण में पुलिस द्वारा मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति, मूलभूत सुविधाएं( बिजली, पानी, शौचालय, संचार ), दिव्यांग जनों के लिए रैंप, सड़क मार्ग से दूरी, वैकल्पिक मार्ग आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई । मतदान केंद्रों के भौतिक एवं स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्थानीय व्यक्तियों से भी त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2024-25 के संदर्भ में विशद वार्ता कर लाभप्रद सूचनाओं को एकत्र किया गया । त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन के दृष्टिगत थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्रानतर्गत स्थित कुल 40 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत मतदान हेतु 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमे से कुल 11 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं । वर्तमान तक स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण के दौरान कोई भी प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया है । समस्त मतदान केद्रों की भौगोलिक एवं स्थलीय निरीक्षण का कार्य प्रचलित है ।
त्रिस्तरीय पंचायती निर्वाचन 2024-25 के दृष्टिगत किया गया मतदान केंद्रों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण |
















Leave a Reply