चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत की अध्यक्षता में शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर, प्रभारी निरीक्षक अभिसूचना इकाई, प्रभारी एसओजी/ ए0एन0टी0एफ एवं समस्त थाना प्रभारी की आगामी त्रिस्तरिय पंचायती चुनाव 2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु ऑनलाईन वी0सी0 के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया । उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव के दौरान शांति, निष्पक्षता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई अवांछनीय तत्व शांति व्यवस्था को भंग न कर सके।सभी अधिकारियों को पंचायती चुनाव 2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
01- समस्त थाना प्रभारियों को मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण करने,
02- मतदान केन्द्रों/ स्थलों की संवेदनशीलता के आंकलक/परीक्षण के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं पूर्व में प्रचलित राजनैतिक/धार्मिक/साम्प्रदायिक विवादों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने,
03-नामांकन प्रक्रिया से 200 मीटर की परिधि के बाहर ही उम्मीदवारों के साथ आने वाली भीड़ को रोके जाने,
04- सभी थाना प्रभारियो को लाईसेन्सी शस्त्रो को समय से जमा करने व संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही समय से पूर्ण करने,
05-नामांकन स्थल पर अनावश्यक भीड़, को रोके जाने हेतु,
06-हिस्ट्रीओशीटरों की निगरानी व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही किये जाने,
07-126/135/135(3) बीएनएसएस में पाबन्द किये गये व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने,
08-आदर्श आचार संहिता का पालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

















Leave a Reply