चम्पावत | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के तहत, राज्य में पुलिस व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ व उच्चीकरण करने और ‘आदर्श थाने के रुप मे विकसित करने के निर्देश के क्रम मे राज्य में नियुक्त समस्त भारतीय पुलिस सेवा के प्रत्येक अधिकारी को अपनी प्रथम तैनाती के एक थाने को गोद लिये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है | उक्त के क्रम में अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा कोतवाली चम्पावत को गोद लिया गया। शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत व बच्ची सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत की मौजुदगी मे कोतवाली के समस्त अधिकारियों/कर्मचारीगणों की गोष्ठी ली गई। कोतवाली चम्पावत के उच्चीकरण व कर्मचारियो के कल्याण के सम्बन्ध मे जानकारी/सुझाव लिये गये, जिसमे स्मार्ट बैरक बनाने, कर्मचारियों के आवासो की संख्या बढ़ाये जाने, वाहनों की पार्किंग हेतु टिन सैड तैयार करने, शौचालयों की मरम्मत करने, कोतवाली में पानी का अन्डर ग्राउड टैंक व थाने के शौन्दर्यकरण, कोतवाली परिसर में टाईल लगाने, मैस मे साप्ताहिक भोजन में पौष्टिक पहाड़ी व्यंजनो को शामिल करने, कोतवाली चम्पावत को गोद लेकर अपेक्षित सुदृढ़, विकसित करने का कार्य करेगें। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त कोतवाली में ध्वनि अवशोषित करने वाले पेड़ पौधे लगाये जाने तथा थाना भवन के जीवन काल को बढाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त शांति व्यवस्था,अपराध नियंत्रण के लिये कोतवाली क्षेत्र मे मुख्य सार्वजनिक स्थानों में कैमरे लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस कदम का दोहरा उद्देश्य है कि पुलिस कार्यप्रणाली की कमियों को दूर कर, बुनियादी ढांचे में सुधार कर और पुलिसकर्मियों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित कर नए आयाम स्थापित करना है ।
पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत ने कोतवाली चम्पावत को लिया गोद |
















Leave a Reply