पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा आपदा व आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक टनकपुर, थानाध्यक्ष बनबसा, चौकी इंचार्ज, एफ.एस.ओ.टनकपुर, एस.डी.आर.एफ.टनकपुर, व जल पुलिस के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए गए।

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा बरसात सीजन में आपदा के दृष्टिगत चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक टनकपुर, सुरेन्द्र सिंह कोरंगा थाना अध्यक्ष बनबसा, के.सी.जोशी चौकी इंचार्ज भैरव मंदिर, राकेश कठैत चौकी इंचार्ज ठुलीगाड़, अमर सिंह अधिकारी एफ.एस.ओ. टनकपुर नरेन्द्र सिंह राणा प्रभारी एस डी आर एफ टनकपुर व जल पुलिस के कर्मचारीयों के साथ बैठक कर आपदा उपकरणों को चेक कर तैयारी हालत में रखते हुए आपदा की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु बताया गया साथ ही रिलीव सेन्टरों का चयन कर उनकी साफ सफाई बिजली पानी की व्यवस्था को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक महोदय टनकपुर, थानाध्यक्ष महोदय बनबसा व चौकी इंचार्जों को चुनाव को प्रभावित करने वाली चीजों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए शराब व एनडीपीएस में कार्यवाही करने अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *