951 ग्राम अवैध चरस के साथ एस0ओ0जी0 व चम्पावत पुलिस टीम नें किया एक तस्कर गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के  विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु  सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत एस0ओ0जी0 एंव चम्पावत पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग चम्पावत चाय बगान रोड से अभियुक्त पूरन चन्द भट्ट पुत्र रामदत्त भट्ट निवासी कनयूड़ी थाना तामीली जनपद चम्पावत उम्र 45 वर्ष के कब्जे से काले रंग के बैग के अन्दर सें 951  ग्राम अवैध चरस  बरामद कर गिरफ्तार किया गया | उक्त सम्बन्ध में कोतवाली चम्पावत में अन्तर्गत धारा 08/20एन0डी0पी0एस0 एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *