पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत ने आपदा के दौरान प्रभावी राहत हेतु टनकपुर क्षेत्र में किया मॉक ड्रिल का आयोजन |

चम्पावत | पुलिस टीमों ने मॉकड्रिल के दौरान 04 लोगों को रेस्क्यू,कर नदि में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया | उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा होने की संभावना के दृष्टिगत जनपद चम्पावत में रेड अलर्ट जारी किया गया है । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा अतिवृष्टि से होने वाली आपदा से निपटने और प्रभावी राहत और बचाव कार्य हेतु जनपद चम्पावत में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । वंदना वर्मा पुलिस उपाधिक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम सहित अन्य कार्यदाई संस्थाओं को शामिल कर मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया।

मॉकड्रिल का विवरण

◻स्थान
कोतवाली टनकपुर क्षेत्र के थ्वालखेडा व छिनीगोठ

◻रेस्क्यू किए गए व्यक्ति–04

▪कंट्रोल रूम द्वारा थ्वालखेडा के पास किरोडा नाला व छिनीगोठ में कई व्यक्तियों के फंसे होने की एवं तीन घरों मे पानी भर जाने व 4 लोगों के फसे होने की सूचना मिली उक्त सूचना पर रेस्क्यू टीम मय उपकरणों के मौके पर पहुंची टीम के मौके में पहुँचने पर देखा की कई लोग नदि मे फसे हैं। रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नदि में फसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुचाया गया।
मेडिकल टीम द्वारा पीड़ितों का चेकअप किया गया जो की पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा अनाउंसमेंट करते हुए नदी नालों से दूर रहने की चेतावनी भी दी जा रही है तथा आपदा के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम व स्थानीय थाने को सूचित करने हेतु भी अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *