चंपावत से हल्द्वानी के मध्य चलने वाली कुमाऊ मंडल ऑनर्स यूनियन के बस चालक द्वारा नशे में बस चलाये जाने तथा निर्धारित सीमा से अधिक यात्रियों को बस में बैठाये जाने पर किया गया बस चालक को गिरफ्तार एवं बस को सीज |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में आज जनपद चंपावत के थाना लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेत्रत्व मे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चंपावत से हल्द्वानी के मध्य चलने वाली कुमाऊ मंडल ऑनर्स यूनियन की बस को चेक किया गया तो उक्त बस चालक (बृजमोहन पुत्र शांतिलाल निवासी हरी नगर भिडापानी थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल) द्वारा उक्त बस में निर्धारित क्षमता 31 व्यक्तियों से अधिक 39 व्यक्तियों 06 बच्चों (कुल 45) को बैठाया गया था। साथ ही उक्त व्यक्ति का अल्कोमीटर से चेक करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा शराब पीने की पुष्टि भी हुई । उक्त के क्रम मे वाहन चालक द्वारा इस प्रकार नशे में धुत होकर वाहन चलाने तथा वाहन मे निर्धारित सीमा से अधिक व्यक्तियों को बैठाकर वाहन चलाने पर थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए उक्त वाहन को सीज किया गया । साथ ही बस में बैठे हुए यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया | जनपद चंपावत पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *