चम्पावत | क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा कोतवाली पंचेश्वर और चौकी मडलक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी निजी, पारिवारिक तथा विभाग स्तरीय समस्याओं के बारे में पूछा गया। उनके द्वारा बतायी गयी समस्याओ का मौक़े पर ही समाधान किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आदि का निरीक्षण किया गया । व थाने/चौकी पर नियुक्त सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अधिक से अधिक सत्यापन करने व निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु बताया गया व ग्राम अपराध रजिस्टरों को अपडेट रखने हेतु बताया गया साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नम्बर 1930 , पोक्सो, नशे के दुष्प्रभावों, के संबंध में नागरिकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया । चौकी मड़लक की निर्माणाधीन चौकी का भी निरीक्षण किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया कोतवाली पंचेश्वर और चौकी मडलक का आकस्मिक निरीक्षण |
















Leave a Reply