चम्पावत | विश्व ड्रग निषेध दिवस ‘The International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking’ के उपलक्ष्य में जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा एसएसबी एवं आईटीबीपी के जवानों तथा सम्मानित जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल चम्पावत, सभ्रान्त नागरिकों, जागरुक युवाओं के साथ जनजागरूकता हेतु पैदल रैली का आयोजन किया गया। उपरोक्त रैली का आयोजन खटकना पुल, मुख्य बाजार चम्पावत से रोडवेज बस स्टेशन चम्पावत तक किया गया। रैली में श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद चम्पावत द्वारा स्वयं प्रतिभाग कर सम्मानित जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल, समाजसेवियों, टैक्सी यूनियन के सदस्यों एवं युवाओं के साथ नशा मुक्त भारत अभियान, ड्रग्स फ्री देवभूमी अभियान ” को सफल बनाने हेतु अपना योगदान देनें तथा गांव-गांव तक जागरुता फैलाने की अपील की गयी। रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा एक युद्ध नशे के विरूद्ध, नशा नहीं जिन्दगी चुनों* खुद को तुम जगा दो नशे को तुम भगा दों चम्पावत ने यह ठाना है, नशे को दूर भगाना है हम सबका है यही सपना, नशा मुक्त हो देश अपना* खेलों को अपनायेंगे नशे को दूर भगायेंगे नशे के अंधकार को छोड़ दो अपने जीवन को खेलों से जोड़ दो खुशहाल जीवन की एक ही युक्ती सभी तरह के नशे से मुक्ति *जैसे नारों से सजे बैनर/फ्लेक्सी के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए आम जनता को जागरूक किया गया । रैली में सम्मानित जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल चम्पावत, समाजसेवियों, जागरूक युवाओं, टैक्सी युनियन चम्पावत, 36वी वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट, 5वी वाहिनी एसएसबी चम्पावत के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के पी.एल.वी सदस्यों द्वारा अपना अमुल्य समय देकर सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया । नशा मुक्त भारत अभियान, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान ,विश्व ड्रग निषेध दिवस पर मुख्य बाजार चम्पावत में अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा उपस्थित जनसमूह तथा जवानों को नशा न करने तथा नशा उन्मूलन में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गयी । उपरोक्त अभियान के तहत पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता से नशे रूपी दानव का संहार करने और समाज के सभी वर्गों द्वारा समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व रखते हुए नशे के खिलाफ मिलकर जंग करने की अपील करते हुए भारत सरकार द्वारा जारी MANAS टोल फ्री नम्बर 14446, 1933 व अन्य आपातकालीन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गयी । उक्त अवसर पर अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत, द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि “यह रैली नशामुक्ति के प्रति हमारे सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। चंपावत को ड्रग-फ्री जनपद बनाने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ।
नशा मुक्त भारत अभियान, ड्रग्स फ्री देवभूमी अभियान , The International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking के तहत अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा स्वयं रैली में प्रतिभाग कर किया आम जनमानस को जागरूक |
















Leave a Reply