DRUG FREE DEVBHOMI” “ड्रग फ्री इंडिया” पखवाड़ा अभियान* के तहत कोतवाली पंचेश्वर, थाना बनबसा,लोहाघाट, रीठासाहिब, पाटी एवं थाना तामली पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के संदर्भ में चलाया जनजागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा DRUG FREE DEVBHOMI” व ड्रग फ्री इंडिया” पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में कोतवाली पंचेश्वर, थाना लोहाघाट,बनबसा,पाटी,रीठासाहिब एवं थाना तामली द्वारा ड्रग फ्री इंडिया पखवाड़े के अंतर्गत जनजागरूकता वॉकथॉन (Walkathon) का आयोजन किया गया ।

वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर व सुरेन्द्र सिह कोंरगा थानाध्यक्ष थाना बनबसा के नेतृत्व में थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत पाटनी तिराहा से स्ट्रांग फॉर्म गेट तक पैदल यात्रा कर वॉकथॉन (Walkathon ) का प्रारम्भ किया गया। पैदल यात्रा में प्रतिभागियों द्वारा सफेद टी-शर्ट पहनकर नशा विरोधी संदेश दिये गये। पाटनी तिराहे पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर महोदया द्वारा स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं द्वारा “नशा मुक्त समाज” का ओजस्वी संकल्प लेते हुये शारीरिक अभ्यास( पुसअप) कर वॉकथॉन (Walkathon) का सफलतापूर्वक समापन किया गया ।

1 . प्रतीकात्मक एकता :
सभी प्रतिभागियों द्वारा शुद्धता व शांति के प्रतीक सफेद वस्त्र* धारण किए गए, जिससे कार्यक्रम को दृश्य एकरूपता एवं गरिमामयी स्वरूप प्राप्त हुआ।
2. जागरूकता संदेश :
“नशा न करें, नशा न होने दें”, “युवा शक्ति नशे से बचे, देश की प्रगति में लगे” जैसे नारों से सजे बैनर/फ्लेक्सी के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
3. सामुदायिक भागीदारी :
स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं, भूतपूर्व सैनिकों द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

 कोतवाली पंचेश्वर, थाना लोहाघाट, तामली, रीठासाहिब, पाटी पुलिस द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा मुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनसमान्य को नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानो से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर 14446 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। उपरोक्त संदर्भ में जन सामान्य को नशा उन्मूलन संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
उद्देश्य

 नशीले पदार्थों के सेवन से युवाओं को बचाने हेतु सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश।
 आमजन में नशे की रोकथाम के प्रति सतर्कता जागृत करना।
 पुलिस-जनता सहयोग को मजबूती प्रदान करना।

वंदना वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपूर का कहना है कि “यह वॉकथॉन नशामुक्ति के प्रति हमारे सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। हम चंपावत को ड्रग-फ्री जनपद बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं तथा ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।*
मित्रता सेवा सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *