चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया न्यायालय के समक्ष पेश |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत” के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत के समस्त थाना प्रभारी को वारंटी अभियुक्त गण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर जनपद चम्पावत के चौकी चल्थी* कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए 01 वारण्टी अभियुक्त राकेश चौधरी पुत्र कन्हैया लाल वर्मा, निवासी बेलखेत, कोतवाली चम्पावत, जनपद चम्पावत को खेतखेड़ा थुवालखेड़ा टनकपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करवाया जा रहा है। अभियान निरन्तर जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *