“DRUG FREE DEVBHOMI” “ड्रग फ्री इंडिया” पखवाड़ा अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस द्वारा युवा भवन लोहाघाट में नशा मुक्ति के संदर्भ में चलाया जनजागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा “DRUG FREE DEVBHOMI” व ड्रग फ्री इंडिया” पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा युवा भवन लोहाघाट में “नशा मुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं बालक बालिकाओं को नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446 , 1933 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई । थाना लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति के संदर्भ में जनजागरुकता अभियान निरंतर प्रचलित हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *