चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा साइबर अपराध, यातायात व नशा मुक्ति जागरूकता व पुलिस कार्यों से जन सामान्य को अवगत कराए जाने हेतु जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना तामली व सीमा सुरक्षा बल द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित, “तरकुली बामनगौव आदि ” मे देवभूमि नशा मुक्ति अभियान 2025 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया । विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों, अन्य महिला अपराधों, घरेलू हिंसा के विषय में वर्तमान में जानकारी से अवगत कराते हुए उक्त अपराधों के विषय में प्रचलित नवीन क़ानूनी प्रावधानो व यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया साथ ही नशा मुक्ति अभियान के विषय में जानकारी प्रदान किया गया। तत्पश्चात तरकुली क्षेत्र में आम जनमानस से नशे से दूर रहने के लिए कहा गया तथा चरस, सिगरेट, ड्रग, शराब, यों सब छन नरक द्वार के नारे लगाये गए ।
देवभूमि नशा मुक्ति अभियान 2025 के तहत थाना तामली पुलिस द्वारा तरकुली,रियाशी बामनगौव, में चलाया गया जनजागरुकता अभियान |
















Leave a Reply