थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 6.12 ग्राम स्मैक(हेरोइन) के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिंग अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्रांतर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त रामू गिरी पुत्र बजरंग बली गिरी निवासी वार्ड नं0-05, नई बस्ती, बनबसा, जिला चम्पावत के कब्जे से 06.12 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-60/25 अन्तर्गत धारा 8/21/27 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *