पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ की गयी मासिक अपराध गोष्ठी/सैनिक सम्मेलन |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाइन जनपद चम्पावत के सभागार में सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी जिसमें-

▶ पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी।

▶उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजि,पारिवारिक अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान करने हेतु संबंधित को निर्देषित किया गया।

▶विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों की बरामदगी व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय/उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र व नगद पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

▶ पुलिस मुख्यालय व रेन्ज स्तर पर चलाये जा रहें अभियानों में शतप्रतिशत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया

▶ आगामी वर्षा ऋतु के मध्य नजर आबदा एवं बाढं हेतु सभी अधिकारियों/थाना प्रभारीयो को अपनी राहत बचाव टीमों को 24 * 7 तैयारी की दिशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया।

▶ ऑपरेशन दृष्टि के तहत जनपद चंपावत के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मुख्य स्थानों पर आईटीडीए द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा कैमरो की वर्तमान स्थिति को समय-समय पर भी चेक किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया।

▶ NBW वारण्टो की शत् प्रतिशत तामीली हेतु 15 दिवस का विशेष अभियान चलाकर वारंटो का निष्पादन किया जाने हेतु निर्देशित किया गया।

▶ समन्वय पोर्टल, आई0सी0जे0एस0 पोर्टल, J.I.S.M पोर्टल, CEIR पोर्टल, NAFIS मे शत प्रतिशत कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया।

▶सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना/शाखा प्रभारीयों को यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाये जाने तथा बिना हेल्मेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों की सुरागरसी-पतारसी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने, नशे तथा साइबर अपराध से लोगों को बचाये जाने हेतु जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किए जाने, बाहरी व्यक्तियो/ किरायेदार सत्यापन अधिक से अधिक किए जाने, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ऑनलाईन जी0डी0/ सभी पोर्टलों को शतप्रतिशत भरे जाने, लम्बित मालों / अभियोंगो/ विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये गये।

उक्त अपराध गोष्ठी में सर्वश्री शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी महोदय चंपावत, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, हयात सिंह, प्रभारी निरीक्षक, यातायात, सोनू सिंह, प्रभारी एएचटीयू, विजय सिंह अधिकारी, निरीक्षक दूरसंचार सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष /एस0ओ0जी0/शाखा प्रभारी जनपद चंपावत तथा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, के पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की सूची
01- हे0 कानि0 मुन्ना सिंह (Best Employee of the month March2025)
02-एलएफएम वीरेन्द्र सिंह
03-हे0कानि0 कमल कुमार,
04-हे0कानि0 रितेश बोहरा
05-हे0कानि0 गणेश सिंह
06-कानि0 सत्यजीत
07-कानि0 जीवन कुमार
08-कानि0 किरन सिंह
09-कानि0 दीपक सिंह
10-म0कानि0 रेनू पतियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *