चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/टनकपुर के निर्देशन में महिला हैल्प लाइन चम्पावत द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान फिट इंडिया फिट उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत बालिकाओं हेतु पुलिस लाइन चम्पावत में निःशुल्क आत्म रक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर के द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरुक करते हुए उनके भीतर आत्मविश्वास जगाने तथा आत्मरक्षा हेतु आत्मनिर्भर बनाये जाने के उद्देश्य से किया जा रहा है । 10 दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक प्राची ओली, सहायक प्रशिक्षक साची मुरारी, अनामिका बिष्ट अभिषेक, एवं विवेक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । जनपद की समस्त बालिकाओं से अपील की जाती है कि निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में अपना रजिस्ट्रेशन कराये ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर वह स्वयं अपनी आत्मरक्षा कर सके ।
जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा आयोजित किया जा रहा निःशुल्क, 10 दिवसीय आत्म रक्षा शिविर |
















Leave a Reply