बरसाती नाले में अचानक पानी बढ़ने से मार्ग में फंसे लगभग4000 दर्शनार्थियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया |

चम्पावत | सूचना प्राप्त हुई की मां पूर्णागिरि धाम मार्ग में बूम क्षेत्र स्थित बांटनगाढ़ बरसाती नाले में अचानक पानी का तेज बहाव होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है तथा मार्ग में मां पूर्णागिरि धाम दर्शन करने आए श्रद्धालु फंसे हुए है । पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेश/निर्देशानुसार तत्काल सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया । स्थानीय प्रशासन टीम,फायर रेस्क्यू टीम टनकपुर एसडीआरएफ, कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बांटनागाड़ बरसाती नाले में पर्वतीय क्षेत्र में हुई अत्यधिक बारिश के कारण पानी व मालवा आने से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण मां पूर्णागिरी धाम दर्शन करने हेतु आए श्रद्धालुओं जिनमें बच्चे, वृद्ध , महिला, पुरुष लगभग 4000 को रेस्क्यू कर सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा रेस्क्यू टीम की अत्यधिक प्रशंसा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *