चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में थाना पाटी क्षेत्रांतर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान गरसलेक के पास से एक अभियुक्त मानसिंह पुत्र स्व0 हर सिंह निवासी ग्राम विगरा कोट थाना पाटी उम्र 55 वर्ष जिला चंपावत के कब्जे से 49 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना पाटी में मु0अ0सं0-19/25 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी का विवरण–
49 पव्वे मैक डबल व्हिस्की ।
















Leave a Reply