लूट की घटना को अन्जाम देने वाले 02 फरार अभियुक्तों को लूट के माल के साथ थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा किया गिरफ्तार |

चम्पावत । वादी अजय सिंह मेहता पुत्र डुंगर सिंह मेहता निवासी मुडियानी चम्पावत द्वारा थाना टनकपुर में आकर एक किता तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों द्वारा वादी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन वीवो, भूरे रंग का पर्स जिसमें 8000/- रुपये नगद, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, लूट कर ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी । तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त अमीर उर्फ लाला पुत्र अमीर खान निवासी मौ0 लाल इमली पड़ाव तहसील के पीछे टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 28 वर्ष को सालवनी जंगल टनकपुर से छीनीगोठ को जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया जा चुका था। घटना में शामिल 02 अन्य युवक जो फरार चल रहे थे दोनों अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है । अभियुक्त साबिर हुसैन के कब्जे से ₹3000/- नगद, एक भूरे रंग का पर्स, वादी का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड एवं अभियुक्त शुभम आर्य के कब्जे से ₹3000/- नगद, वादी का एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *