चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा नशे व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में अ0उ0नि0 जगत रौंकली, प्रभारी चौकी रौसाल, थाना पंचेश्वर द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्ला में ,नशा मुक्ति/ महिला सम्बन्धी अपराधों के संदर्भ में जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनमानस को नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों, महिला अपराधों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी” प्रावधानो से अवगत कराते हुए , “नशा मुक्ति/ महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व” से अवगत कराते हुए अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई । थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत जनजागरुकता अभियान निरंतर प्रचलित हैं ।
।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।
















Leave a Reply