थाना पाटी/एसओजी/वन विभाग/राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से की गई भांग की लगभग 280 नाली खेती को नष्ट किया गया ।

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में थाना पाटी एसओजी/वन विभाग/राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना पार्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोगाबसान में लगभग 280 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया । इसके अतिरिक्त जागरूकता के तहत ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *