चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत मे मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त भीम बहादुर धामी पुत्र खड़क बहादुर धामी निवासी तिलाचौड़ वार्ड नं 08 न0पा0 भीमदत्त कंचनपुर नेपाल उम्र 21 के कब्जे से 03.40 ग्राम स्मैक (हैरोईन) एवं अभियुक्त महेश दत्त जोशी पुत्र गोपाल दत्त जोशी उम्र 32 निवासी उपरोक्त के कब्जे से 02.99 ग्राम अवैध स्मैक (हैरोईन) मय स्कूटी सु0प0प्रा0 02- 004-प- 4577 के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में मु0अ0सं0-59/2025 अन्तर्गत धारा 8/21/60 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है |
बनबसा पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 06.39 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply