चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत के समस्त थाना प्रभारी को वारंटी अभियुक्त गण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है | उक्त निर्गत आदेशों के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए फौ0वा0संख्या 1537/22 धारा 323,452,504,506 आईपीसी में न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 01 वारण्टी अभियुक्त सूरज सिंह ढेक निवासी ग्राम बंदेलाढेक थाना लोहाघाट जनपद चंपावत को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply