चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत, द्वारा देव भूमि नशा मुक्त अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियो को जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में कमलेश भट्ट थानाध्यक्ष थाना रीठा साहिब जनपद चंपावत द्वारा थाना रीठा साहिब छेत्र अंतर्गत ग्राम कठौल मे एक चौपाल आयोजित की गई उक्त चौपाल में गांव के ही छह लोगों को सीएलजी मेंबर नियुक्त किया गया । इसके पश्चात ग्राम डांडा में आयोजित रामलीला में रामलीला मंच के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम व साथ-साथ *विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों, महिला अपराधों, घरेलू हिंसा के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया।महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई |
देवभूमि नशा मुक्ति अभियान 2025 के तहत थाना रीठा पुलिस द्वारा ग्राम कठौल,डांडा में चलाया जनजागरुकता अभियान |
















Leave a Reply