चम्पावत | जनपद चम्पावत के मां पूर्णागिरि मेले के दौरान दर्शन को आए एक श्रद्धालू का आई फोन कही गुम हो गया था जिसकी सूचना उसके द्वारा मेला पुलिस को दी गई। जिस पर चंपावत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर मोबाइल स्वामी के सुपुर्द किया गया । मोबाईल स्वामी द्वारा अपना खोया मोबाइल फोन पाने पर चंपावत पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
मां पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालू के गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद कर किया गया मोबाईल स्वामी के सुपुर्द |
















Leave a Reply