चम्पावत | कोतवाली चम्पावत में पीडिता की माता की तहरीरी सूचना पर कोतवाली चम्पावत में जीरो एफ0आई0आर0 धारा 64 BNS व 5 J(2)/6 पोक्सो एक्ट बनाम् चन्दन सिंह अधिकारी पंजीकृत किया गया तथा घटनास्थल ग्राम मुलाकोट थाना पाटी क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली चम्पावत द्वारा जीरो FIR को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पाटी ट्रांसफर किया गया । थाना पाटी में जीरो FIR को FIR N0 17/2024 में दर्ज कर विवेचना म0उ0नि0 लता बिष्ट के सुपुर्द की गई थीं । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अभि0 को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्वेक्षण में अभि0 की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा वाँच्छित अभि0 चन्दन अधिकारी को पाटी से गिरफ्तार किया गया । अभि0 को बाद आवश्यक कार्यवाही न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभि0
चन्दन अधिकारी उम्र 22 वर्ष पुत्र डुगर सिंह अधिकारी निवासी ग्राम मुलाकोट थाना पाटी जिला चम्पावत ।
















Leave a Reply