पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा किया गया अस्थाई थाना भैरव मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण,दिये गये दिशा निर्देश |

चंपावत | क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा द्वारा अस्थाई थाना भैरव मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी  द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं  बताया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आवास परिसर, आदि का निरीक्षण किया गया | व चौकी पर नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को साफ वर्दी धारण करने व आने जाने वाले श्रद्धालुओ से विनम्र व्यवहार करने हेतु व मेला क्षेत्र में लगी दुकानों का लगातार सत्यापन करने व बदलने वाले कारिगरो कि भी सम्पूर्ण जानकारी रखने हेतु बताया गया साथ ही सभी कर्मचारी गणों को सतर्क दृष्टि रखते हुए मेला ड्यूटी करने हेतु बताया गया व अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु बताया गया साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नम्बर 1930 , पोक्सो, नशे के दुष्प्रभावों, के संबंध में नागरिकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *