पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा किया गया चौकी मनिहार गोठ का आकस्मिक निरीक्षण दिये गये दिशा निर्देश |

चंपावत | क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा द्वारा चौकी मनिहार गोठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी  द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं  बताया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आवास परिसर, आदि का निरीक्षण किया गया । व चौकी पर नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को चौकी पर आने वाले फरियादियों कि समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर यथासंभव निस्तारण करने हेतु व अधिक से अधिक सत्यापन करने व निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु बताया गया साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नम्बर 1930 पोक्सो, नशे के दुष्प्रभावों, के संबंध में नागरिकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *