चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाईन चम्पावत सभागार में मुख्य आरक्षी, सशस्त्र पुलिस ललित प्रसाद जोशी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनि विदाई दी गयी । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अधिवर्षता सेवानिवृत होने वाले मुख्य आरक्षी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनका सेवानिवृत्त जीवन सदैव शान्तिमय, स्वस्थ एवं समृद्धशाली होने तथा अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी । साथ ही अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानते रहेंगे तथा उनका सहयोग एवं सदभावनाऐं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी। पुलिस विभाग में उनके द्वारा सेवाकाल के द्वौरान किए गये कार्यो की सराहना की गयी साथ ही उनके सरल, मृदु, शान्त तथा शालीन स्वभाव की सराहना करते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की । सेवानिवृत्त हुए उक्त मुख्य आरक्षी द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान खट्टे-मीठे अनुभवो को उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों से साथ साझा कर सभी को सदैव पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया । मुख्य आरक्षी ललित प्रसाद जोशी आप दिनांक 19/11/2008 को जनपद ऊधमसिंहनगर से पुलिस आरक्षी के पद पर भर्ती हुए । तदोपरान्त आप दिनांक 30/12/2022 को मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए। आपके द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर, उत्तरकाशी, चम्पावत में नियुक्त रहकर अपनी दीर्घकालीन सेवा प्रदान की गयी । आपके द्वारा समय समय पर ड्यूटियो के दौरान आने वाली कठिन चुनौतियो का सामना करते हुए बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। जिस हेतु समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा उनके कार्यो की सराहना करते हुए उत्तम प्रवृष्ठियां तथा नगद पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अधिवर्षता की सेवा पूर्ण करने वाले मुख्य आरक्षी, सशस्त्र पुलिस ललित प्रसाद जोशी को विदाई समारोह का आयोजन कर दी गयी भावभीनि विदाई |
















Leave a Reply