विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दृष्टिगत पंचेश्वर पुलिस द्वारा संचालित किया गया विशेष जन जागरूकता/ चेकिंग अभियान |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा प्रस्तावित ”विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष जन जागरूकता अभियान एवं चेकिंग संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त आदेश के अनुपालन में थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्रान्तर्गत विशेष जन जागरूकता अभियान संचालित कर स्थानीय नागरिकों को तंबाकू सेवन के व्यापक प्रसार के रोकथाम और तम्बाकू सेवन के नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों व तंबाकू निषेध के संदर्भ में प्रचलित कानूनी प्रावधानों के विषय में विशेष जानकारी से अवगत कराया गया । इसके अतिरिक्त अभियान के क्रम में पंचेश्वर पुलिस द्वारा स्थानीय मुख्य- मुख्य शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास स्थित दुकानों, अन्य सार्वजनिक स्थलों में जाकर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया, उक्त अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले कुल 16 व्यक्तियों पर “सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (The Cigarettes and Other Tobacco Products ACT 2003 {COTPA})” के अंतर्गत नियमानुसार चालानी कार्यवाही की गई है । विश्व तंबाकू निषेध कार्यक्रम के दृष्टिगत सघन चेकिंग एवं जन जागरूकता का कार्यक्रम प्रचलित है ।

।।मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *