चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा “DRUG FREE DEVBHOMI” अभियान के अंतर्गत नशे के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में पुलिस चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा, ग्राम चौमेल बाराकोट क्षेत्र में, “नशा मुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों/ नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए नशे से पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों व उनसे बचाव के बारे में भी जानकारी गयी | थाना लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति के संदर्भ में जनजागरुकता अभियान निरंतर प्रचलित हैं ।
।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।
















Leave a Reply