चंपावत | जनपद चंपावत के कोतवाली चंपावत क्षेत्र अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से लोगों को साइबर अपराधों, नशे से बचाव, यातायात के नियमों तथा नये भारतीय कानूनों के बारे में जागरूक किये जाने हेतु एक जागरूकता गोष्ठी/रैली का आयोजन किया गया । उक्त जागरूकता रैली जीआईसी चौक चंपावत से मुख्य बाजार चंपावत तक निकाली गई। इस दौरान व0उ0नि0 बच्ची सिंह बिष्ट प्रभारी कोतवाली चंपावत के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा भी लोगों को साइबर अपराधों, नशे से बचाव, यातायात के नियमों तथा नये भारतीय कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया साथ ही वर्तमान समय में साइबर अपराधियों द्वारा नए-नए तरीकों से किये जा रहे ठगी के तरीकों के बारे में बताते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया । इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए ।
विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कस्बा चंपावत क्षेत्र अंतर्गत जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक |
















Leave a Reply