चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षक में जनपद चम्पावत में गुमशुदाओं की बरामदगी कराये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत प्रेम सिंह पुत्र कुंवर सिंह, निवासी दूयरी बलेनो चंपावत ने उपस्थित कोतवाली आकर एक किता तहरीर बाबत स्वयं की पत्नी पुष्पा उम्र 46 वर्ष *(मानसिक रूप से अस्वस्थ) के घर से बिना बताए कही चले जाने के संबंध में दाखिल की गयी। उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली चंपावत में गुमशुदगी दर्ज की गई । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन कर टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी कर उक्त गुमशुदा को ट्रेस कर आलमबाग, लखनऊ से बरामद कर उसके परिजनों के सुपर्द किया गया।
चल्थी चम्पावत क्षेत्र से गुमशुदा मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को आलमबाग, लखनऊ से सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया |
















Leave a Reply