नशा मुक्त देवभूमि अभियान के क्रम में जनपद चम्पावत के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता गोष्ठी आयोजित कर किया गया स्कूली छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय लोगों को नशे से बचाव हेतु जागरूक |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधिक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षक में जनपद चम्पावत  के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत नशामुक्त देवभूमि अभियान 2025 के तहत लोगों को नशे से बचाये जाने हेतु एक दिवसीय नशा मुक्त अभियान चलाकर स्कूल/कॉलेजों/शिक्षण संस्थाओं/ सार्वजनिक स्थानों में गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किये जाने हेतु  सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त आदेश के अनुपालन में जनपद चम्पावत के थाना कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत रा0इ0कॉ0 चम्पावत में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बची सिंह बिष्ट तथा म0उ0नि0 राधिका भण्डारी द्वारा  ग्रामीण क्षेत्र बूढाखेत में रा0इ0का0पाली में उ0नि0 ललित पाण्डेय द्वारा चौकी चल्थी क्षेत्रान्तर्गत रा0इ0कॉ0 अमोडीं में उ0नि0 निर्मल लटवाल चौकी प्रभारी चल्थी द्वारा थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट द्वारा रीठा बाजार में,  कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्रान्तर्गत रा0इ0कॉ0 पुलहिन्डोला में म0उ0नि0 पिंकी धामी द्वारा थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत रा0इ0का0 लोहाघाट में उ0नि0 कुन्दन सिंह बोहरा द्वारा तथा रा0इ0का0 इन्द्रपुरी इजड़ा में उ0नि0 हरीश प्रसाद द्वारा, थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत ग्लौरियस अकेडमी में म0अ0उ0नि0 साबिया अंसारी द्वारा थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत रा0इ0का0 पाटी तथा विवेकानन्द स्कूल पाटी में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश द्वारा थाना तामली क्षेत्रान्तर्गत रा0इ0का0 मंच में अ0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे से बचाव के सम्बन्ध में तथा यातायात के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया ।
➡ मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुऐ उनसे बचाव के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही सभी लोगों से अपील की गयी कि वह अपने जीवन में कभी भी नशे का सेवन नहीं करें तथा अपने परिजनों को भी नशे से बचाव के सम्बन्ध में जागरूक करें।
उक्त के अतिरिक्त सभी लोगों को बताया गया कि यदि उनके क्षेत्रान्तर्गत किसी भी व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी की जाती है तो उसकी सूचना पुलिस हैल्प लाइन नम्बर 112, 9411112984, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप पर तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन या जनपद चम्पावत द्वारा चलाये जा रहे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों (Champawat Police Uttrakhand)  पर दे सकते है।
➡ जनपद में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय लोगों को  यातायात के नियमों के बारें मे जानकारी देते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, रैश ड्राईविंग नहीं करने, चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, ओवर स्पीड/ओवर सवारी नहीं बैठाने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाये जाने  की गयी। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हरसंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *