चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में 15 दिवसीय अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों आदि का सत्यापन अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक सत्यापन किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चंपावत के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमो द्वारा अभियान चलाकर कुल 134 बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों का सत्यापन किया गया। बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों का सत्यापन नही कराये जाने पर 13 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी । अभियान के क्रम में वर्तमान समय तक 1145 व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है तथा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नहीं कराये जाने पर 104 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा चुकी है. इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा सभी लोगों को अनिवार्य रूप से बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किए जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है | सभी पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र अंतर्गत कोई बाहरी / संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे ।
अभियान के क्रम में वर्तमान समय तक 1145 व्यक्तियों का सत्यापन तथा सत्यापन नहीं कराये जाने पर 104 व्यक्तियों के विरुद्ध की जा चुकी है पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही |
















Leave a Reply