जनपद चंपावत में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत 13.22 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में मनिहार गो ठ रेलवे अंडरपास के पास मुख्य सड़क पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में मु0अ0सं0-52/2025 धारा 08/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।

*गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता** –
01- यश गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासी पूर्णागिरी विहार कॉलोनीथाना टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र 21 वर्ष
*बरामदगी का विवरण**
01- अभियुक्त यश गुप्ता के कब्जे से 13.22 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *